बहराइच, अगस्त 20 -- बहराइच, संवाददाता। जिले के हुजूरपुर थाने के भग्गड़वा गांव में बुधवार को पैदल जा रहे युवक को अचानक खांसी आई। फिर वह जमीन पर गिर पड़ा और मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम कराया है। शव परिजनों को सौंप दिया है। हुजूरपुर थाने के भग्गड़वा गांव निवासी राकेश (32) पुत्र सरजू प्रसाद बुधवार दोपहर में भग्गड़वा बाजार में पैदल जा रहा था। अचानक उसे जोर की खांसी उठी। वह खांसते खांसते भूमि पर गिर गया। तो आसपास के लोग दौड़े। एंबुलेंस मंगवाई गई। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। तब तक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मौत पर संदिग्धता जताए जाने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को अब रिपोर्ट का इंतजार है। ताकि मौत की वजह स्पष्ट हो सके।

हिंदी हिन्दुस्ता...