रामपुर, मार्च 7 -- रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में सड़क पार कर रहे एक युवक को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। बिलासपुर गेट निवासी इमरान शुक्रवार देर शाम को पैदल घर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह बिलासपुर गेट के पास पहुंचे तो एक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। हादसे की जानकारी के बाद परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। वह बिना पुलिस कार्रवाई के शव घर ले गए। गंज थाना प्रभारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे में परिजनों ने शिकायत पत्र नहीं दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...