नोएडा, जून 3 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेंट्रल नोएडा जोन के सर्किल तीन के एसीपी राजीव कुमार गुप्ता ने पुलिस बल के साथ थाना सूरजपुर क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान उन्होंने बाजारों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। एसीपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि संदिग्ध वाहनों की बैरिकेडिंग लगाकर सघन जांच की जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा जाए। उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। साथ ही पीसीआर और पीआरवी वाहनों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने को कहा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल और मजबूत हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...