बहराइच, मार्च 20 -- तेजवापुर, संवाददाता। ईद व नवरात्रि को लेकर देहात कोतवाल दद्दन सिंह ने बेड़नापुर चौकी प्रभारी हेमंत सिंह के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आमजन को सुरक्षित माहौल का भरोसा दिलाया। गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने मुख्य मार्गों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया। साथ ही दुकानदारों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्हें सतर्क रहने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जा रही है और लगातार गश्त जारी रहेगी। इस पहल से बाजार में सुरक्षा का माहौल बना रहा और लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...