गाजीपुर, मार्च 18 -- जमानियां। त्योहारों को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली पुलिस ने सघन पैदल गश्त अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर की मौजूदगी में एनएच-24, स्टेशन, बाजार और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस ने निगरानी बढ़ाई। इस दौरान नागरिकों और व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की गई। अतिक्रमण न करने और यातायात नियमों का पालन करने की चेतावनी भी दी गई। वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी और जनता से सतर्क रहने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...