कौशाम्बी, मई 13 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। कड़ा धाम पुलिस ने आम जनता में सुरक्षा की भावना जागृत करने के लिए मंगलवार की रात पैदल गश्त की। इंस्पेक्टर विनीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रात भर कुबरीघाट, संत मलूक दास तिराहा, ख्वाजा कड़क शाह की मजार, ज्वाला देवी मंदिर दारानगर, मुख्य बाजारों, संकरी गलियों तथा गांवों के अंदरूनी इलाकों में पैदल घूमकर निगरानी की।इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की गहन जांच की गई। थाना प्रभारी द्वारा लोगों से बातचीत कर उनके सुरक्षा संबंधी सुझाव भी लिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...