हाथरस, जुलाई 17 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र में पैथोलॉजी लैब संचालक ने इंजेक्शन लगाकर किशोरी को बेहोश कर दिया। उसके बाद किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित किशोरी का पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण कराया है। जांच में सामने आया है कि पैथोलॉजी बिना पंजीकरण के चल रही थी। यह भी पढ़ें- नाबालिग घरेलू सहायिका से दुष्कर्म का प्रयास, केसमामले का विवरण हसायन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 जुलाई को वह हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक निजी क्लीनिक पर दवा लेने गई थी। आरोप है कि वहां लैब संचालक ने उसे एक इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगते ही वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया था उसके कपड़े अलग पड़े थे। किशोरी का आरोप है कि डॉ....