हमीरपुर, मई 1 -- मौदहा, संवाददाता। कस्बे में संचालित पैथोलॉजी सेंटरों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तीन पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद करा दिए। मौके से दो संचालकों को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित संचालकों से समस्त अभिलेख तलब किए हैं। अभिलेख प्रस्तुत न करने की स्थिति में कार्रवाई होगी। इस कार्रवाई से कस्बे के अन्य पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया। तमाम सेंटर बंद भी हो गए। छापामार कार्रवाई शुक्रवार दोपहर डिप्टी सीएमओ/डीआईओ डॉ.सीबी राजपूत, एसडीएम करनवीर सिंह, सीओ राजकुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारियों की संयुक्त टीम ने शुरू की। टीम ने दो पैथोलॉजी एवं एक अल्ट्रासाउंड सेंटर में अनियमितताएं पाए जाने पर उसे तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.