पैथोलॉजी लैब का निर्माण करने वाली फर्म को ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी
गाज़ियाबाद, मार्च 19 -- गाजियाबाद, संवाददाता। संयुक्त अस्पताल में पैथोलॉजी लैब के निर्माण में लापरवाही करने वाली फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी की जा रही है। निर्माण कार्य छोड़कर बार-बार भागने के कारण अपर निदेशक की ओर से फर्म की मौजूदा रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। संजय नगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में पिछले दो साल से इंटिग्रेटिड पब्लिक हेल्थ लैब (आईपीएचएल) का निर्माण कार्य चल रहा है। ठेकेदार फर्म को छह माह के भीतर पैथोलॉजी लैब का निर्माण कार्य पूरा करना था, लेकिन ठेकेदार के साइट से गायब हो जाने के कारण परियोजना लगातार लटकती रही। स्वास्थ्य विभाग से ठेकेदार को कई बार चेतावनी दी जा चुकी है। मेरठ मंडल के अपर निदेशक की ओर से रिपोर्ट तैयार की जा रही है। बुधवार को मेरठ से स्वास्थ्य विभाग के जेई ने निरीक्षण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.