बहराइच, अप्रैल 17 -- बहराइच। राष्ट्रीय पैथोलॉजी दिवस और पैथोलॉजी फाउंडेशन दिवस पर निम्न श्रेणी के नॉन-हॉजकिन लिंफोमा के लिए दृष्टिकोण और सीबीसी व्याख्या कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रो. डॉ संजय खत्री ने किया। मुख्य अतिथि केजीएमयू लखनऊ पैथालॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ.संजय मिश्रा ने कार्यशाला को संबोधित किया। कार्यशाला में अलग अलग विभाग के लोग सम्मालित हुए। प्रधानाचार्य ने कहा कि इस तरह की कार्यशाला होती रहनी चाहिए, इससे ज्ञानवर्धन होता है। इस अवसर पर डॉ.विजता सिंह, विभाध्यक्ष पैथालॉजी विभाग डॉ.राधेश्याम वर्मा, सह आचार्य डॉ.रीतामभरा मिश्रा, सहायक आचार्य डॉ. राम कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.एमएमएम त्रिपाठी, डॉ.अमित यादव आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...