बरेली, अप्रैल 15 -- बरेली। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के चलते बुखार, सांस की बीमारियों के साथ ही पेट संबंधी समस्या हमलावर हो गई है। ओपीडी में लगातार मरीज बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को पैथलाजी में मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। धक्कामुक्की होने पर मरीजों की लाइन लगवाई गई तो कतार पैथलाजी के बाहर तक जा पहुंची। जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को भी काफी भीड़ रही। खासकर पैथलाजी पर जांच का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। आमदिनों में पैथलाजी में 135-140 मरीजों की जांच होती है लेकिन इस समय जांच कराने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 220 तक पहुंच गई है। यह भी पढ़ें- बुखार हुआ हमलावर, 40 फीसदी बढ़ गई पैथलॉजी में जांच इसके चलते पैथलाजी में काफी भीड़ रही और मरीजों में कई बार धक्कामुक्की भी हुई। जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को 2100 से अधिक मरीजों का पंजीकरण हुआ...