विकासनगर, जून 18 -- हरीश कंडारी सहसपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में पैतृक भूमि को लेकर एक भाई ने अपने तीन भाइयों पर जमीन पर अवैध कब्जा, जबरन निर्माण, मारपीट और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोतवाल प्रदीप रावत ने बताया कि राकेश सिंह बिष्ट ने तहरीर दी है। बताया कि उनकी पैतृक भूमि ग्राम शेरपुर, तहसील विकासनगर में स्थित है, जिसमें वह पांचवें हिस्से का हकदार है। उनका आरोप है कि उनके भाई रमेश चंद्र और जगदीश सिंह पहले से अपने हिस्से पर काबिज हैं और उन्हें खेती या अन्य कार्य करने से रोकते रहे हैं। आरोप है कि 15 जून की शाम जब वह अपनी पत्नी के साथ जमीन पर पहुंचे तो वहां ट्रॉली खड़ी कर मलबा डाला गया था और खेती योग्य भूमि पर ट्रैक्टर से जुताई की गई थी। विरोध करने पर रमेश चंद्र, जगदी...