शामली, मार्च 23 -- चौसाना। पैतृक सम्पत्ति के बंटवारे के बाद विवाद के बीच दुकान को किराये पर देने का आरोप लगाते हुए एक पक्ष ने एसपी को जांच व कार्यवाही की मंाग की है। आरोप है कि सम्पत्ति विवाद का मामला कोर्ट मे विचाराधीन है,इसके बाद भी दुकान को बार बार किराये पर चढाया जा रहा है। चौसाना में दो पक्षो के बीच मे सम्पत्ति को लेकर विवाद करीब दो वर्षो से चला आ रहा है। एक पक्ष पैतृक सम्पत्ति के बंटवारे के बाद से ही कब्जा किए हुए है। वही दूसरे पक्ष ने सम्पत्ति पर अपना हक जाहिर करते हुए सिविल कोर्ट मे मामले की सुनवाई की मांग की हुई है। दोनो पक्ष कोर्ट मे मामले मे अपना अपना पक्ष रखे हुए है। इस बीच द्वितीय पक्ष ने एक दुकान को किराये पर दे दिया। जिसका प्रथम पक्ष ने विरोध किया और पुलिस को प्रार्थना पक्ष़्ा देकर दुकान खाली कराने की मांग की। पुलिस ने दोने...