पैतृक संपत्ति की सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक करें: पीडीजे
लोहरदगा, मार्च 25 -- लोहरदगा, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार लोहरदगा और ग्राम नियोजन केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित सभाकक्ष में भूमि साक्षरता विषय पर एक दिवसीय रिफ्रेशर ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान ट्रेनिंग का शुभारंभ प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा राजकमल मिश्रा, डालसा सचिव राजेश कुमार, प्रोग्राम मैनेजर लंडेसा हिमल पोखरेल, फील्ड मैनेजर जीएनके इश्तियाक अहमद ने दीप प्रज्वलित कर किया। पीडीजे ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड में ज्यादातर जीवन भूमि और जंगल पर निर्भर है। इसलिए भूमि का संरक्षण अति आवश्यक है। इसके कई लाभ हैं। पर्यावरण को लाभ तो है ही साथ ही परिवार को सुरक्षा भी प्रदान होता है। उन्होंने पैतृक संपत्ति का जिक्र करते हुए कहा कि लोग कमाने के लिए प्रदेश भी चले जाते हैं। लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.