दुमका, अप्रैल 10 -- सिउड़ी की रहने वाली सुजाता धीवर ने उपायुक्त दुमका को एक आवेदन सौंपकर अपनी पैतृक जमीन पर घेराबंदी नहीं करने देने की शिकायत की है। सुजाता धीवर का आरोप है कि भूमाफिया मिथलेश सिंह, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, मोला मंडल और दुलाल हवाई अड्डा के पास के लोग उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं और उन्हें धमकी दे रहे हैं। सुजाता धीवर ने बताया कि उनकी जमीन मौजा आसनसोल नं0- 6, अंचल- दुमका, जिला- दुमका में है, जिसका खाता नम्बर 51, दाग नं0- 153/A अंश रकवा 33 डिसमिल है। इस जमीन का खतियान उनके ससुर वैधनाथ धीवर के नाम से है और उन्होंने सीमाकण भी कराया है। लेकिन भूमाफिया उन्हें इस जमीन पर घेराबंदी नहीं करने दे रहे हैं। सुजाता धीवर ने उपायुक्त से अनुरोध किया है कि उनकी शिकायत पर जांच कराकर उनकी पैतृक जमीन पर उनका दखल दिलाया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की...