सुल्तानपुर, फरवरी 10 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने पैतृक घर आई एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती अपने पिता के साथ दूसरे राज्य में रहती थी और करीब दो सप्ताह पहले अपने बाबा के पास पैतृक गांव आई थी। बताया जाता है कि रविवार की दोपहर युवती अचानक बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। परिवार के लोगों ने पास-पड़ोस और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। सोमवार को युवती के बाबा ने दोस्तपुर थाने में गुमशुदगी की तहरीर देकर मामला दर्ज कराया। थाना प्रभारी अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और युवती की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...