मेरठ, अगस्त 3 -- मेरठ के रोहटा गांव निवासी पीएसी जवान दीपक कुमार (24) का सोमवार को उनके पैतृक गांव में अश्रुपूर्ण आंखों और नम माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पीएसी की प्लाटून से आए अधिकारियों और जवानों ने श्मशान घाट पर गार्ड ऑफ ऑनर (सलामी) देकर अपने साथी को अंतिम विदाई दी। मृतक के भतीजे मुकुल ने मुखग्नि दी। वर्ष 2021 बैच के सिपाही दीपक कुमार पुत्र ब्रह्म सिंह 2022 से 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी में तैनात थे। शनिवार शाम से साथी जवान दीपक की तलाश कर रहे थे। रविवार सुबह पीएसी परिसर की खाली आरटीसी बैरक में पंखे से फंदे पर लटकता हुआ उनका शव मिला था। मसौली थाना पुलिस और पीएसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि ऑनलाइन गेमिंग की लत और भारी कर्ज की वजह से उन्होंने यह आत्मघ...