नई दिल्ली, जनवरी 10 -- प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने शनिवार को हरियाणा के अपने पैतृक गांव का दौरा किया और हिसार तथा हांसी में दो न्यायालय परिसरों का उद्घाटन किया। न्यायमूर्ति सूर्यकांत के साथ केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद थे। वह दोपहर के समय हांसी जिले के अपने पैतृक गांव पेटवाड़ पहुंचे। इस दौरान गांव के लोगों ने ढोल की थाप पर नाचते हुए उनका स्वागत किया। न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने नवंबर में देश के 53वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पेटवाड़ गांव से ही प्राप्त की थी। इससे पहले दिन में, प्रधान न्यायाधीश ने हिसार जिले के बरवाला में नवनिर्मित न्यायालय भवन का उद्घाटन किया और नए न्यायालय परिसर की आधारशिला भी रखी। कार्यक्रम में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शील...