बागपत, मार्च 29 -- बड़ौत। भाजपा हाईकमान द्वारा नीरज शर्मा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद उनके पैतृक गांव फतेहपुर पुट्ठी में स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ उनका फूल मालाओं के साथ अभिनंदन किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा को बड़ौत शहर से उनके पैतृक गांव फतेहपुर पुट्ठी तक जुलूस के रूप में ले जाया गया। जगह-जगह उनका स्वागत और पुष्पवर्षा के साथ किया गया। पगड़ी पहनाने के बाद उन्हें भगवान राम दरबार भेंट किया गया। कार्यक्रम में नीरज शर्मा ने कहा कि यह उनके लिए काफी भावुक पल है। वे सभी को साथ लेकर चलने और सभी की समस्याओं को प्राथमिकता के तौर पर निस्तारित करने का भरोसा दिलाते हैं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सहेंद्र सिंह, पंडित जय भगवान शर्मा, कृष्णपाल शर्मा, अनुज पंडित, रामअवतार शर्मा, पालिका के पूर्व...