गाज़ियाबाद, दिसम्बर 21 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम, पुलिस और व्यापारियों ने रविवार को शहर के गंदे नाले पर पैठ बाजार नहीं लगने दिया। वहीं, बाजार लगाने आई महिलाओं ने हंगामा किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें शांत करा दिया। पिछले रविवार को गंदे नाले पर लगने वाले पैठ बाजार को निगम और पुलिस ने हटवा दिया था। इस बार भी रविवार को नगर निगम सिटी जोन और पुलिस ने पैठ बाजार न लगे इसकी तैयारी शनिवार शाम को ही कर ली थी। रविवार सुबह व्यापारी भी पैठ बजार के विरोध में पहुंच गए थे, जो चौपला बाजार के पास धरने पर बैठ गए। व्यापारी राजू छाबड़ा ने बताया कि रविवार सुबह ही महापौर सुनीता दयाल ने लखनऊ से फोन कर पैठ बाजार न लगने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि इस अवैध पैठ बाजार का विरोध जारी रहेगा। पार्षद राजीव शर्मा ने कहा कि पैठ बाजार लगाने का प्रयास किया ...