पैठाणी महाविद्यालय में छात्र संघ पदाधिकारियों ने ली शपथ, दिव्यांशु बने अध्यक्ष
देहरादून, सितम्बर 29 -- पौड़ी। राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास-पैठाणी में मंगलवार को नव निर्वाचित छात्र संघ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में निर्वाचन अधिकारी डॉ. कुमार गौरव जैन ने छात्र संघ पदाधिकारियों और मनोनीत कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। महाविद्यालय में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर एक-एक नामांकन आने के कारण तीनों प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। अध्यक्ष पद पर दिव्यांशु डौंडियाल, उपाध्यक्ष पद पर मनीष गुसाईं और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर कुमारी पूनम निर्वाचित हुईं। सचिव, सहसचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- Dehradun News: पाबौ में नवीन और खिर्सू में कंचन बनी अध्यक्ष मनोनीत का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.