मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- मुजफ्फरपुर। एबीवीपी मुजफ्फरपुर महानगर के प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय से मिलकर पैट 2025 की प्रवेश परीक्षा कराने की मांग की। शिवांशु सिंह ने कहा कि सत्र 2023-25 में उत्तीर्ण छात्रों के भविष्य को देखते हुए पैट प्रवेश परीक्षा का आयोजन कराया जाए। प्रतिनिधिमंडल में इशांत सिंह, गोलू झा आदि थे। उधर, छात्र जदयू के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार गुप्ता ने कुलपति को पत्र सौंपकर पीएचडी नामांकन पोर्टल को पुनः खोलने के निर्णय का स्वागत किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...