भागलपुर, अप्रैल 26 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू में पैट परीक्षा का शेड्यूल जारी करने की तैयारी कर ली गई है। परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि मई के पहले हफ्ते में जारी करने की तैयारी है। हालांकि अब तक तय नहीं हुआ है कि परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन भराया जाएगा, या ऑफलाइन आवेदन होगा। इसको लेकर शुक्रवार को परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनोद कुमार ओझा ने बैठक की थी। उन्होंने बताया कि सभी विभागों से रिक्तियां आ गई हैं। अब आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जल्द ही तय कर लिया जाएगा कि आवेदन ऑनलाइन लिया जाएगा या ऑफलाइन। इसके बाद शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- पैट परीक्षा के लिए ऑफलाइन होगा आवेदन उधर, कई आवेदकों ने बताया कि यदि ऑनलाइन आवेदन होता है तो ज्यादा सुविधा होगी, अन्यथा बाहर के आवेदकों को भी आवेदन के लिए आना होगा। यह भी पढ़ें- भागलपुर...