मुजफ्फरपुर, अप्रैल 3 -- मुजफ्फरपुर। छात्र लोजपा (रा) ने शुक्रवार को बीआरए बिहार विवि में पैट के लिए दोबारा पोर्टल खोलने का विरोध किया। इसे छात्र विरोधी निर्णय बताया। संगठन प्रदेश प्रधान महासचिव गोल्डन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि विवि ने यूजीसी नियमों के विरुद्ध जाकर वर्ष 2026 में नेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2023-2024 एवं 2024-2025 में प्रवेश के लिए बैकडोर से आवेदन लेने के लिए पोर्टल खोल है। यह अनुचित है, अन्य छात्रों के साथ अन्याय है। छात्र लोजपा इस फैसले का हर स्तर पर विरोध करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...