पैट के रिजल्ट को लेकर विवि पहुंचे छात्र
मुजफ्फरपुर, जून 2 -- मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विवि में पैट के रिजल्ट को लेकर कई छात्र मंगलवार को विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां छात्रों ने विवि के अधिकारियों से भेंट की। छात्रों ने कहा कि पैट के फाइनल रिजल्ट में कई गड़बड़ी हैं। इसे अब तक सुधारा नहीं गया है। छात्रों ने कहा कि रिजल्ट ठीक नहीं होने से वे परेशान हो रहे हैं। छात्रों ने बताया कि बीआरएबीयू में अब पैट नहीं होगा, इसलिए अब उनके लिए यह अंतिम मौका है। छात्रों ने कहा कि अब अगर रिजल्ट में सुधार नहीं हुआ तो उनका शोध में दाखिला नहीं हो सकेगा। यह भी पढ़ें- PhD: बिहार में अब नहीं होगी PhD प्रवेश परीक्षा, सिर्फ NET पास छात्र ही कर सकेंगे पीएचडी यह भी पढ़ें- पीपीयू : स्नातक में नामांकन के लिए 80 हजार से अधिक आवेदन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.