नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज पैट कमिंस जयपुर में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के लिए खिलाफ होने वाले मुकाबले में वापसी कर सकते हैं। सिडनी में पीठ के नए स्कैन के बाद पैट कमिंस को बिना किसी रोक-टोक के बॉलिंग फिर से शुरू करने की पूरी इजाजत मिल गई थी। पैट कमिंस ने आईपीएल 2026 में पहला मैच खेलने की पुष्टि कर दी है, जोकि सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अच्छी खबर है। पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन ने टीम की कमान संभाली है। शुरुआती मुकाबलों में हार के बाद हैदराबाद ने वापसी की है और अपने पिछले तीनों मुकाबले जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर पैट कमिंस के नए स्कैन से पता चला है कि पीठ में खिंचाव की समस्या, जिसकी वजह से वह पिछले अगस्त से प्रोफेशनल क्रिकेट का सिर्फ एक ही मैच खेल पाए थे, अब ठीक हो गई है। कमिंस ने चोट के...