नई दिल्ली, अगस्त 6 -- दुनिया के सबसे बड़े इन्वेस्टमेंट बैंकों में से एक गोल्डमैन सैक्स को अपने एक पूर्व कर्मचारी को भारी-भरकम जुर्माना चुकाना पड़ा है। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने अपने एक कंप्लायंस मैनेजर को पैटरनिटी लीव लेने की वजह से नौकरी से निकाल दिया था। इसके बाद यह मामला कोर्ट पहुंचा। लंदन के एम्प्लॉयमेंट ट्रिब्यूनल ने मामले पर सुनवाई के बाद बैंक को पूर्व मैनेजर को करीब 1.5 मिलियन पाउंड यानी लगभग 19 करोड़ रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। इकॉनमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक जोनाथन रीव्स लंदन में गोल्डमैन सैक्स के कंप्लायंस डिपार्टमेंट में कार्यरत थे। उन्होंने बैंक की नीति के तहत अपने नवजात बच्चे की देखभाल के लिए 6 महीने की पेड पैटरनिटी लीव ली थी। हालांकि छुट्टी के बाद लौटते ही कंपनी ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया।रीव्स ने लगाय...