लखनऊ, अगस्त 24 -- रसूल पाक की सीरत का सबसे रोशन विषय रहमत है। रसूल पाक को खुदा पाक ने पूरी दुनिया के लिए रहमत बनाकर भेजा। ये बाते इमाम ईदगाह मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहीं। मौलाना दारूल उलूम फंरगी महल में दसवें जलसे को खिताब कर रहे थे।मौलाना फरंगी महली ने कहा कि रसूल पाक रहमत व शफकत, मुहब्बत व करम करने में सारे इंसानों के इमाम थे। रसूल पाक इंसानों के दुख दर्द और परेशानियों को न केवल गहराई से समझते थे बल्कि उनके गमों और दुखों में शरीक भी होते थे। रसूल पाक ने फरमया जो दूसरों पर रहम और मेहरबानी नही करता वह खुद रहमत से महरूम रहेगा। उनका फरमान है कि आसानी पैदा करना, सख्ती न करना, खुशखबरी देना और नफरत न फैलाना। रसूल पाक ने जानवरों को खिलाने पिलाने की हिदायत दी। उनको परेशान करने और उनकी ताकत से अधिक बोझ लादने से मना ही नही फरमाया बल्कि जान...