पैगम्बरे इस्लाम की सीरत अपनाकर जिंदगी गुजारें मुसलमान
अमरोहा, अगस्त 31 -- हजरत इमाम अली नकी ट्रस्ट के संयोजन में रविवार रात शहर के मोहल्ला लकड़ा स्थित रिजवी मंजिल में नात-ओ-मनकबत की महफिल और सेमिनार का आयोजन किया गया। उलेमाओं ने पैगम्बरे इस्लाम मोहम्मद मुस्तफा (स.अ.) और हजरत इमाम जाफर-ए-सादिक की तालीमात को अपनाकर जिंदगी गुजारने पर जोर दिया। महफिल का आगाज कारी मोहम्मद अब्बास ने तिलावत-ए-कलाम पाक से किया, जबकि नदीम रजा ने नाते पाक पेश की। सेमिनार में डॉ.सफी नकवी ने हजरत मोहम्मद साहब और इमाम जाफर-ए-सादिक की जिंदगी और तालीम पर रौशनी डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। मौलाना सफदर रजा इमामी ने सीरते तैय्यबा की रोशनी में ख्वातीन के हुकूक पर ख्यालात रखे। मौलाना शादाब हैदर ने इमाम जाफर सादिक की शख्सियत और तालीम को बताया। मौलाना डॉ.कौसर मुजतबा ने इमाम जाफर-ए-सादिक और जदीद साइंस पर अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.