गोड्डा, अगस्त 26 -- गोड्डा प्रतिनिधि। पैगंबर ए आज़म हज़रत मोहम्मद साहब ने अपना पूरा जीवन मानवता, अमन और भाईचारे के लिए समर्पित कर दिया। आपने हमेशा गरीबों, मजलूमों और बेसहारों का साथ दिया। हाजी इकरारूल हसन ने कहा कि आपने दुनिया को ईमानदारी, इंसाफ और समानता का पैगाम दिया। आज जरूरत है कि हम उनके बताए हुए रास्ते पर चलें और समाज में मोहब्बत और एकता को मजबूत करें मौके पर बोकारो से चलकर आए मशहूर नातिया शायर साजिद इक़बाल ने _हाल ए दिल किसको सुनाएं आप के होते हुए..._ नात पेश कर महफिल को मुनव्वर कर दिया। इमाम जामा मस्जिद मौलाना आज़ाद मिस्बाही ने अपने संबोधन में पैगंबर मोहम्मद साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- Amroha News: सीरत-ए-नबी अपनाकर संवारे जिंदगी : मुफ्ती दानिश कादरी जबकि बिमल कुमार,, झारक्राफ्ट प्रबंधक अब्दुल कादिर, ऋषिकेश भारद्वाज,...