पैगंबर पर टिप्पणी के विरोध में उलेमाओं ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
जमशेदपुर, जुलाई 9 -- जमशेदपुर। तंजीम अहल-ए-सुन्नत व जमात के उलेमाओं के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को उपायुक्त के माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पैगंबर हजरत मोहम्मद और उनकी पत्नी के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मौलाना जियाउल मुस्तफा खान ने किया। ज्ञापन में कहा गया कि कथित टिप्पणी से मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और इस प्रकार की घटनाएं सामाजिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था को प्रभावित कर सकती हैं। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि संबंधित कानूनों के तहत निष्पक्ष और विधिसम्मत कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उलेमाओं ने सभी धर्मों के प्रति सम्मान बनाए रखने पर भी जोर दिया और उपायुक्त से उनकी मांगों को केंद्र सरकार तक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.