पैक्स सदस्यों से जरूरी दस्तावेज जमा करने की अपील
सासाराम, अगस्त 23 -- नोखा, एक संवाददाता। जिला सहकारिता पदाधिकारी के निर्देश पर जिले के सभी पैक्स सदस्यों के सदस्यता अभिलेखों को अद्यतन एवं त्रुटिरहित रखने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत पैक्स मतदाता सूची में दर्ज सभी सदस्यों को अपने संबंधित पैक्स अध्यक्ष या प्रबंधक के पास निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेजों की स्व-अभिप्रमाणित प्रतियां जमा करनी होंगी। नोखा नगर पैक्स अध्यक्ष सूर्यदेव प्रसाद शौंडिक ने सभी पैक्स सदस्यों से अपील की है कि वे समय सीमा के अंदर आवश्यक दस्तावेज पैक्स कार्यालय में जमा कर दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.