धनबाद, मई 5 -- धनबाद। पैक्स और मिल संचालकों के बीच धान खरीद को लेकर चल रहे विवाद पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने दोनों पक्षों के साथ सोमवार को अपने कार्यालय में बैठक की। उन्होंने विवाद को निपटाने का निर्देश दिया। उन्होंने मिल संचालकों को पैक्स में बचे हुए धान की खरीदारी करने का निर्देश दिया। बता दें कि पैक्स निरसा चट्टी, घाघरा, सिमलदाह, परासी, राजगंज, बिराजपुर, तोपचांची के मदयडीह सहित 10 पैक्स में धान पड़ा हुआ है। मिल संचालकों का कहना है कि धान कई क्विंटल सूख गया है तो कुछ की गुणवत्ता सही नहीं है। इस कारण वे धान नहीं ले रहे हैं। इसको लेकर पैक्स संचालकों के साथ मतभेद बना था। दोनों पक्षों के साथ अधिकारी ने बैठक कर धान उठाव कर समस्या दूर करने पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...