गिरडीह, अप्रैल 24 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के विभिन्न गांवों में स्थित धान अधिप्राप्ति केन्द्र में रखे धान अब बर्बादी के कगार पर पहुंच चुके हैं। पैक्स में रखे धानों को चूहे बर्बाद कर रहे हैं या फिर धान सड़ना शुरु हो गया है। पैक्स में धान बर्बादी के कारण पैक्स प्रबधक और पैक्स अध्यक्ष की चिंता बढ़ गई है। पैक्स प्रबंधकों ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बता दें कि दासडीह पैक्स में 900 क्विंटल, बुधुडीह पैक्स में 900 क्विंटल और कुंडलवादाह पैक्स में भी 900 क्विंटल धान डंप है। पैक्स में रखे धान पर फफूंद लगना शुरू हो गया है जबकि रखे हुए धान को चूहे नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। यह भी पढ़ें- चेरियाबरियारपुर में तहज 210 क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य बता दें कि पैक्सों को आरओ नहीं मिलने के कारण...