हजारीबाग, मार्च 22 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। प्रखंड के मड़मो पंचायत अंतर्गत खरकट्टो में पैक्स भवन निर्माण कार्य की शुरुआत मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने शिलापट्ट का अनावरण कर किया। मौके पर विधायक ने कहा कि किसानों द्वारा लंबे समय से पैक्स भवन की मांग की जा रही थी। भवन का निर्माण होने से स्थानीय कृषि व्यवस्था के लिए यह मील का पत्थर साबित होगा। पैक्स के माध्यम से फसल की सीधी खरीदगी होने से किसानों को बिचौलियों के पास कम दामों पर फसल बेचने की मजबूरी नहीं रहेगी। सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलने से किसानों की आय बढ़ेगी। स्थानीय स्तर पर पैक्स खुलने से परिवहन की लागत कम होगी और फसल बेचने में होने वाली परेशानियां भी दूर होंगी। वहीं, मौके पर विधायक ने ग्रामीणों की कई जनसमस्याओं को सुनकर निदान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प...