मुंगेर, नवम्बर 28 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र में होने वाले पैक्स निर्वाचन- 2025 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई है। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के निर्देशानुसार संग्रामपुर प्रखंड अंतर्गत बढ़ौनिया पैक्स के लिए आगामी 16 दिसंबर को मतदान तथा उसी दिन मतदान पश्चात मतगणना निर्धारित की गई है। निर्वाचन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी, संग्रामपुर ने जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला सहकारिता पदाधिकारी, मुंगेर को मतदान केन्द्र, बज्रगृह एवं मतगणना केन्द्रों की सूची अनुमोदन के लिये प्रेषित की है। बढ़ौनिया पैक्स के लिए कार्यालय-सह-गोदाम (बायां भाग, मध्य भाग एवं दायां भाग) को मतदान एवं बज्रगृह केन्द्र के रूप में प्रस्तावित किया गया है। मतगणना कार्य प्रखंड कार्यालय संग्रामपुर के प्रथम तल स्थित कक्ष तथा प्रखंड सभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.