बक्सर, जनवरी 29 -- पेज-05 के लिए डीसीओ ने डुमरांव प्रखंड कार्यालय में पैक्स अध्यक्षों के साथ की बैठक किसानों से लगातार मिल रही शिकायतों के निदान का किया प्रयास डुमरांव, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय स्थित सहकारिता कार्यालय में डीसीओ चंद्रमा राम ने पैक्स अध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में कहा कि सरकार की तरफ से जो मूल्य तय किया गया है, उसी पर किसानों से धान की खरीदारी करनी है। वहीं उपस्थित पैक्स अध्यक्षों ने अपनी मजबूरी को बताते हुए कहा कि धान में नमी के कारण खरीददारी करना काफी जोखिम भरा है। डीसीओ ने कहा कि सरकार ने 2024-25 के लिये धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपए प्रति क्विंटल रखा गया है। वहीं 2320 रूपये क्विंटल ए ग्रेड का निर्धारित किया गया है। इससे अधिक पर खरीदारी नहीं की जा सकती है। उन्होंने इस बात को भी बताया की 2026 के आंकड़ो क...