सहरसा, अप्रैल 9 -- सोनवर्षाराज, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के देहद, खजुराहा और बरैठ पंचायतों में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर बुधवार को नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हुई। पहले दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 17 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन की अंतिम तिथि 9 अप्रैल निर्धारित है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देहद पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष गवेन्द्र कुमार सिंह उर्फ गब्बू और मुकेश कुमार सिंह उर्फ बुलबुल ने नामांकन किया, जबकि सदस्य पद के लिए एक प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया। खजुराहा पंचायत से अध्यक्ष पद हेतु जयहिंद यादव, सुधीर यादव और रमेश यादव मैदान में हैं, वहीं सदस्य पद के लिए 7 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। बरैठ पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष अमित कुमार और सदस्य पद के लिए 3 प्रत्याशियों ने पर्चा ...