आरा, मार्च 6 -- सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के कोरन डिहरी पैक्स चुनाव को लेकर प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को नामांकन की प्रक्रिया बीसीओ सुनील कुमार की देखरेख में संपन्न हुई। इस दौरान सदस्य पद के लिए चार अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जानकारी के अनुसार सामान्य वर्ग से एक पुरुष, अतिपिछड़ा वर्ग से एक पुरुष व एक महिला और अनुसूचित जाति वर्ग से एक महिला ने सदस्य पद के लिए अपना नामांकन दर्ज कराया। अधिकारियों ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया सात मार्च तक जारी रहेगी। वहीं नामांकन पत्रों की जांच स्क्रूटनी सोमवार और मंगलवार को की जाएगी, जबकि मतदान 18 मार्च को कराया जाएगा। इस संबंध में निरीक्षण पदाधिकारी सह बीडीओ जानार्दन तिवारी ने जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...