पैक्स चुनाव में अरबिंद कुमार चौधरी 22 मतों से जीते
बेगुसराय, जून 18 -- बलिया, एक संवाददाता। भवानंदपुर पंचायत में बुधवार को पैक्स अध्यक्ष पद के लिये मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गये। मतगणना मतदान के तुरंत बाद प्रखंड परिसर स्थित सभागार भवन में की गयी। इस संबंध में निर्वाची अधिकारी सह बीडीओ सन्नी कुमार ने बताया कि पैक्स चुनाव में कुल 2040 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से 957 मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 4:30 तक शांतिपूर्ण ढंग से चलता रहा। मतगणना शाम छह बजे शुरू हुई। इसमें अरबिन्द झा को 441 मत मिले जबकि अरबिन्द कुमार चौधरी को 463 मत प्राप्त हुये। वहीं 53 वोट अवैध घोषित किये गये। अरबिन्द कुमार चौधरी की 22 मतों से जीत हुई है। निर्वाची अधिकारी के द्वारा अरबिन्द कुमार चौधरी को प्रमाण पत्र दिया गया। जीत की घोषणा के बाद पैक्स अध्यक्ष अरबिन्द कुमार चौधरी के समर्थक उन्ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.