किशनगंज, फरवरी 5 -- किशनगंज। पैक्स चुनाव को लेकर शुक्रवार को होने वाले मतदान को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। जिला पदाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में पैक्स निर्वाचन, 2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सेक्टर दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों का संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित किया गया। पैक्स निर्वाचन के अंतर्गत किशनगंज जिला के चार प्रखंड-बहादुरगंज, टेढ़ागाछ, दिघलबैंक एवं ठाकुरगंज में निर्वाचन निर्धारित है। मतदान शुक्रवार छह फरवरी को सुबह सात बजे से शाम के 04:30 बजे तक संपन्न होगा, जबकि मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत बाद उसी दिन कराई जाएगी। निर्वाचन प्रक्रिया मतपेटिका के माध्यम से संपादित की जाएगी। मतदान के लिए बहादुरगंज ...