अररिया, मार्च 7 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न 10 पैक्स में 18 मार्च को होने वाले पैक्स अध्यक्ष एवं सदस्य चुनाव को लेकर शुक्रवार को पहले दिन ही देर शाम तक अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। नरपतगंज निर्वाचन भवन कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार की मौजूदगी में कर्मियों के द्वारा शुक्रवार को अध्यक्ष पद तथा सदस्य पद के लिए अभ्यर्थियों का नामांकन पर्चा लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के 10 पैक्स बड़हरा, फरही, खाबदह ,खैरा,दरगाहीगंज , पलासी, पिथौरा,फतेहपुर ,पथराहा, भंगही पैक्स में चुनाव को लेकर 18 मार्च 2026 को मतदान व 19 मार्च को मतगणना होना है। जिसको लेकर शुक्रवार 06 मार्च व शनिवार 07 मार्च को नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय के निर्वाचन भवन कार्यालय में प्रशासन के कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नाम...