सीवान, फरवरी 7 -- दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड के पिनर्थु खुर्द पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर शुक्रवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दी गई। बीसीओ रामनारायण प्रसाद ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची में कुल 1221 मतदाता शामिल हैं। मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के बाद निर्धारित समय-सीमा के भीतर कोई भी दावा-आपत्ति प्राप्त नहीं हुई। जिसके कारण सूची को अंतिम रूप दे दिया गया। उन्होंने बताया कि अंतिम मतदाता सूची से संबंधित विभागीय सूचना उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है, वहीं मतदाताओं की जानकारी के लिए शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में सूची चस्पा कर दी गई है। अंतिम सूची के प्रकाशन के साथ ही पैक्स चुनाव को लेकर पंचायत में चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में पिनर्थु खुर्द पंचायत स्थित पैक्स की अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन संबंधी प्रतिवे...