सासाराम, मार्च 7 -- डेहरी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के हुरका पैक्स चुनाव को लेकर अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए तीन ने नामांकन किया। जिसमें सोनू कुमार, कुमार रवि रंजन सिंह एवं सुभाष साह के नाम शामिल हैं। इसके पूर्व दो उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद के लिए नामजदगी का पर्चा दाखिल किया था। वहीं प्रबंधकारिणी समिति सदस्य अनारक्षित पद के लिए पांच सीट के विरुद्ध सात नामांकन दाखिल किया गया। जबकि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए दो अभ्यर्थियों ने नामांकन किया है। अति पिछड़ा वर्ग के दो पद के विरुद्ध चार न नामांकन किया है। जबकि पिछड़ा वर्ग के दो पद के लिए दो नामांकन किए गए हैं। जानकारी देते हुए चुनाव कर्मी अजय कुमार पाल ने बताया कि नामांकन के बाद स्क्रूटनी नौ व 10 मार्च को होगी। नाम वापसी व प्रतीक आवंटन 11 मार्च को किया जाएगा। 18 मार्च को मतदान व मतगणना ...