मोतिहारी, मार्च 6 -- मधुबन,निसं। आगामी 18 मार्च को मधुबन के तीन पैक्सों में होने वाले चुनाव को लेकर प्रखंड के आईटी भवन के कक्ष में शुक्रवार से नामांकन लेने का कार्य शुरू हो गया है। प्रथम दिन पैक्स के अध्यक्ष व कार्यकारिणी के सदस्य के लिए 32 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जानकारी देते हुए एआरओ उमेश कुमार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए मधुबन दक्षिणी पैक्स से विनोद कुमार गुप्ता, शिव शंकर राय, तालीमपुर पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए चन्नू साह, निर्मला देवी व नंदकिशोर बैठा ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। वहीं कार्यकारिणी के सदस्य के लिए तालीमपुर से मीरा देवी, राजेश राम, जग्रन्नाथ साह, विसुनदेव सहनी, मिंटू तिवारी, नारद साह, राज किशोर तिवारी, नवल किशोर साह, रेणु राज तिवारी, मधुबन दक्षिणी पैक्स से राम लोचन पासवान, तारा देवी, सुनीता देवी, ...