बिहारशरीफ, अप्रैल 11 -- पैक्स चुनाव : पैन और चकंदरा में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन 20 अप्रैल को मतदान के बाद शाम में होगी मतगणना फोटो 11 शेखपुरा 04 - सदर प्रखंड की पैन पैक्स से निर्वाचित उम्मीदवार। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले की 10 पैक्सों में हो रहे चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन पत्रों की संवीक्षा और नाम वापसी का काम पूरा कर लिया गया है। नाम वापसी के बाद सदर प्रखंड की पैन और चेवाड़ा के चकंदरा पैक्स में अध्यक्ष सहित सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होना तय हो गया है। पैन पैक्स में लगातार चौथी दफा नवीन सिंह अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होंगे। हालांकि, निर्विरोध निर्वाचित होने वाले सभी प्रत्याशियों को 20 अप्रैल को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। साथ ही 20 अप्रैल को मतदान के बाद मतगणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...