सीवान, मार्च 8 -- बसंतपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में शनिवार को प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन तीन पैक्स-बसंतपुर, सारेयां श्रीकांत और कुमकुमपुर-के अध्यक्ष व सदस्य पदों के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। बसंतपुर पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए उपेन्द्र राय, सरेयां श्रीकांत पैक्स से साहेब राय तथा कुमकुमपुर पैक्स से मनोज सिंह ने अपना नामांकन पर्चा भरा। वहीं सदस्य पद के लिए बसंतपुर पैक्स में तीन, सारेयां श्रीकांत में आठ तथा कुमकुमपुर पैक्स में आठ अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन की पूरी प्रक्रिया निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इस दौरान प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी कन्हैया कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.