मोतिहारी, अप्रैल 21 -- मेहसी निज संवाददाता। राजकीय तिरहुत उच्च माध्यमिक विद्यालय मे सोमवार को पैक्स चुनाव के मतगणना के बाद चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया । प्रखंड के कुल छह पैक्स में चुनाव हुआ है। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ पप्पू कुमार यादव ने बताया कि परसौनी पैक्स से तान्याराज को 420 मत व उनके प्रतिद्वंदी जितेंद्र कुमार को 130 मत मिले ,तान्या राज ने इस प्रकार तान्या राज 290 वोट से जीत हासिल की है। परतापुर पैक्स से पिंटू कुमार 379 मत उनके प्रतिद्वंदी माला देवी को 348 मत मिले। पिंटू कुमार 31 वोट से जीत हासिल की। भीमलपुर पैक्स से दीनानाथ प्रसाद यादव को 405 मत व उनके प्रतिद्वंदी राकेश कुमार को 274 मत मिले। यह भी पढ़ें- ददन और विपिन चौथी बार पैक्स अध्यक्ष चुने गए दीनानाथ यादव 131 मत से जीते। कटहां पैक्स से प्रवीण कुमार को 372 मत उन...