बिहारशरीफ, जनवरी 27 -- नूरसराय प्रखंड के मुजफ्फरपुर पैक्स का मामला नूरसराय, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के मुजफ्फरपुर पैक्स के गोदाम से सोमवार की रात चोरों ने 200 बोरा धान चुरा लिया। चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया। पैक्स अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि मुजफ्फरपुर गांव में एसएच 78 के किनारे गोदाम किराये पर लिया गया है। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने गोदाम का दरवाजा खुला देखकर सूचना दी। वहां पहुंचने पर पता चला कि धान चोरी हो गया है। इनकी कीमत करीब दो लाख रुपये है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की गयी है। श्वान दस्ते ने भी जांच की है। अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित आवेदन मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...