गढ़वा, फरवरी 28 -- डंडई, प्रतिनिधि। थानांतर्गत रारो गांव स्थित पैक्स गोदाम का ताला तोड़कर सरकारी उपकरण व सामग्री चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त संबंध में पैक्स अध्यक्ष बलराम सिंह ने थाना में लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को प्रभारी बीसीओ और थाना के एएसआई सत्येंद्र कुमार मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पैक्स अध्यक्ष बलराम ने आरोप लगाया है कि गांव के ही बलराम विश्वकर्मा ने गोदाम का ताला तोड़कर वहां रखे कई सरकारी उपकरण चोरी कर ली। अध्यक्ष के अनुसार हाल ही में हुए चुनाव में वह विधिवत निर्वाचित हुए थे। तत्कालीन बीडीओ व पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में उन्हें गोदाम की चाबी सौंपी गई थी। उसके बावजूद ताला तोड़कर सामान गायब कर दिया गया। अध्यक्ष ने बताया कि गोदाम आरोपित के घर से सटे बाउंड्री...